फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accidental death of Saale, brother in lawserious

हादसे में साले की मौत, जीजा गंभीर

Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accidental death of Saale, brother in lawserious

फर्रुखाबाद। बारात से घर लौटते समय सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से कार सवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर घायल हो गया। लोहिया अस्पताल से जीजा को परिजनों ने आवास विकास कालोनी के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां निवासी अनुज तिवारी (25) की बेटी तृषा का सोमवार को मुंडन कार्यक्रम था। अनुज के बहनोई जिला हरदोई के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहरा सौदागर निवासी अभिषेक शुक्ला कार से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन


अभिषेक शुक्ला के दोस्त की बारात सोमवार को बेवर मैनपुरी गई थी। अभिषेक सोमवार की शाम अपने साले अनुज के साथ बारात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। बेवर में अभिषेक रास्ता भटक कर एटा पहुंच गए। वहां से अलीगंज की ओर से लौटने में करीब तीन बजे थाना मऊदरवाजा के गांव हथियापुर के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में कार के आने से साले-बहनोई गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसेे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने फोन कर इनके परिजनों को सूचना दी। इस पर परिवार के लोग लोहिया अस्पताल पहुंच गए।


अभिषेक की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने इन्हें आवास विकास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। लोहिया अस्पताल में अनुज तिवारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा हरिशचंद्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed