{"_id":"5e26fc338ebc3e4aea2d23c5","slug":"accident-farrukhabad-news-knp539724888","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मंझे से घायल स्कूटी सवार छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मंझे से घायल स्कूटी सवार छात्र
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ चौराहा निवासी जीआईसी के शिक्षक का पुत्र स्कूटी से शहर से घर वापस जा रहा था। नेकपुर ओवरब्रिज के पास अचानक सामने से मंझा उसके मुंह में फंस गया। इससे कटकर वह घायल हो गया।
शहर में पंतगों की दुकानों में प्रतिबंधित चाइनीज मंझे की जमकर बिक्री की जा रही है। इससे पतंगों का पेंच लड़ाने वाले इसकी खरीद भी खूब कर रहे। सोमवार को सेंट्रल स्कूल के हाईस्कूल का छात्र फतेहगढ़ चौराहा निवासी विष्णु दुबे (14) परिजनों के साथ क्रिश्चियन कालेज में लगा मेला देखने गया था। शाम को वह स्कूटी से घर जा रहा था। पीछे उसके पिता जीआईसी फतेहगढ़ के शिक्षक मुकेश दुबे बैठे थे। जबकि दूसरी बाइक पर बड़ा भाई गोलू दुबे (19) अपनी मां राधा दुबे को बैठाए था।
नेकपुर ओवरब्रिज के निकट अचानक सामने से पतंग का मंझा उसके मुंह में फंस गया। इससे उसके गाल करीब दो इंच कट गए। घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आई रोडवेज बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बड़ा हादसा टल गया। लहूलुहान विष्णु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विष्णु के ताऊ डीआरडीए के लेखाकार उमेश दुबे ने बताया कि प्रतिबंधित मंझा बाजार में बिक रहा है। प्रशासन को इस पर रोक लगाना चाहिए। वह इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराएंगे।