{"_id":"5d9340798ebc3e016a1821fe","slug":"accident-farrukhabad-news-knp5169575145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत युवक घायल
विज्ञापन
ंपिल थाने में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। अमर उजाला
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल-अटेना मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मंगलवार सुबह टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक को भी चोटें आईं।
युवक हेलमेट लगाए था। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा गया। महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
जनपद शाहजहांपुर थाना कलान क्षेत्र के नौसना मड़ैया गांव निवासी 50 वर्षीय महिला धनदेवी पत्नी रामदास अपने पुत्र सुनील कुमार के साथ बाइक से अटेना से होती हुई कंपिल रिश्तेदारी में आ रही थी। बाइक सुनील चला रहा था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव राईपुर चिनघटपुर के पास पीछे से आए बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे युवक बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकलने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवक को मामूली चोटें आईं। ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवर लोड भूसा भरा हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा गया, लेकिन धनदेवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
सुनील हेलमेट लगाए था। इससे उसे ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सुनील ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सुनील ने थाने में तहरीर दी।