{"_id":"69596baeaaf78fe6ab00ec7f","slug":"accident-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108542-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बहन के घर से लौट रहे छात्र को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बहन के घर से लौट रहे छात्र को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहन की ससुराल से अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार छात्र को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिजन लोहिया अस्पताल लाए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव प्रतिपालपुर निवासी अमन (26) शनिवार शाम शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने के बहजूपुर निवासी बहन पिंकी से मिलकर अपने घर जा रहा था। अल्हागंज थाने के रघुनाथपुर गांव में मंदिर के पास पहुंचा, तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरा। हेलमेट न लगे होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। टेंपो सवार की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अल्हागंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। देर शाम लोहिया अस्पताल में डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई आदित्य है। पिता कमलेश अग्निहोत्री और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बीए का छात्र था। शव को अस्पताल की मॉरचरी में रखकर पुलिस को सूचना दी गई है।