{"_id":"62bca2054073ee431d6ddd92","slug":"accidant-hadsa-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp705002934","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मैनपुुरी में बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। परिवार की दो महिलाएं घायल हो गईं। हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल मैनपुरी से सैफई रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुर नगला निवासी प्रदीप का 20 वर्षीय पुत्र सचिन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिन पहले अपने घर आया था। बुधवार को मैनपुरी के गांव नथुआ नगला में रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। सचिन परिवार की सुनीता देवी (38) व किरण (27) को बाइक से नथुआ नगला लेकर गया था। दोपहर बाद वह सुनीता व किरण को बाइक पर बैठाकर अपने घर आ रहा था।
मोटा रोड पर गांव विक्रमपुर के सामने दूसरी बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। सचिन सहित सुनीता व किरण घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में सचिन की मौत हो गई। सुनीता व किरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उनको सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सचिन की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता प्रदीप, मां गीता देवी, बहन रवीना, आरजू, अनामिका, भाई सौरभ रो-रो कर बेहाल हो गए। परिजन मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।