फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accidant,hadsa,farrukhabad news

बांस घुसने से बाइक सवार छात्र की मौत

Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
accidant,hadsa,farrukhabad news
संकिसा तिराहे पर रोते बिलखते प्रवीण के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। बांस घुसने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने साइकिल सवार युवक को पकड़ने की मांग कर संकिसा तिराहे पर जाम लगा दिया। एसओ ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक परिजन नहीं माने।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना व कस्बा भोगांव के मोहल्ला भवानी नगर निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत हरियाणा के गुरुग्राम में पुत्र सचिन के साथ प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका छोटा पुत्र प्रवीण (16) कक्षा 11 में पढ़ता था। प्रवीण गुरुवार को भाभी सरिता और परिवार के ही अन्नू के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव जसमापुर जा रहा था। जसमापुर गांव में सरिता का मायका है और वहां उनके भाई पंकज का तिलक समारोह था। बाइक अन्नू चला रहा था।
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे के करीब मेरापुर क्षेत्र के संकिसा स्थित गेस्ट हाउस के पास यह लोग पहुंचे ही थे कि संकिसा का एक युवक गली से साइकिल के कैरियर में बांस बांधकर निकला। तेजी से आ रही बाइक बांस से टकरा गई। बांस प्रवीण की जांघ में घुसकर पेट तक चला गया। प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक साइकिल समेत भाग गया। प्रवीण की मौत की सूचना पर शाम करीब साढ़े छह बजे पहुंचे परिजनों ने संकिसा तिराहे शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन साइकिल सवार युवक को पकड़ने की मांग करने लगे। जानकारी पर एसओ जगदीश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन जाम खोलने को राजी नहीं हुए। देर शाम तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed