{"_id":"627aa9aaf711e8148421d9a9","slug":"accidant-hadsa-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6960548183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर किशोरी की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर किशोरी की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
घायल प्रियंका को उठाकर गाड़ी पर ले जाते थानाध्यक्ष। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। बूढ़ी गंगा की निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किशोरी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जीप से सीएचसी भेजा, जहां से दो को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानाक्षेत्र के गांव नगला गढ़ी निवासी संगीता (17) कस्बे के इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। वह मंगलवार को कस्बा के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर निवासी सहेली सृष्टि के भाई सनी, गांव मुुरलीनगर निवासी सहेली जगनी और उसकी मैनपुुरी के गांव बल्लभनगर निवासी बहन वंदना की छह वर्षीय बेटी प्रियंका के साथ कायमगंज के गांव साबहगंज में सहेली रीना की शादी में शामिल होने जा रही थी।
सनी बाइक चला रहा था और संगीता, जगनी, प्रियंका पीछे बैठी थीं। बूढ़ी गंगा की निर्माणाधीन पुलिया के पास सामने से एक ट्रैक्टर आने से सनी की बाइक गिट्टी पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई और पीछे से आए दूसरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। संगीता के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जगनी के दोनों पैर टूट गए और सनी व प्रियंका भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ मौके पर पहुंचे। घायलों को जीप से सीएचसी भेजा। वहां जगनी व सनी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सनी हेलमेट नहीं लगाए था, उसके सिर पर चोटें आई हैं।
संगीता की मौत की जानकारी पर मां प्रेमलता, भाई करन, विक्रम, बहन गीता व सुमन मौके पर पहुंचीं। संगीता के पिता महेश की 17 वर्ष पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना पर पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता आदि लोग सीएचसी पहुंचे।