{"_id":"614b72958ebc3e0b9e3e390b","slug":"accidant-farrukhabad-news-knp653807744","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। महरूपुर बीजल चौराहे के पास बुधवार को दोपहर चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर ले गए।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला रघोल निवासी किशनपाल, पत्नी वंदना (22) व एक वर्षीय पुत्री कनक के साथ शमसाबाद के मोहल्ला लतीफपुरा स्थित ससुराल तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था। बुधवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे किशनपाल बाइक से पत्नी व पुत्री के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में महरूपुर बीजल चौराहे के पास वंदना चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
किशनपाल घायल पत्नी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। किशनपाल ने बताया कि वंदना की भाभी का तेरवीं संस्कार कार्यक्रम था। उसी में शामिल होकर लौट रहे थे। वंदना बाइक से कैसे गिर गई। पता ही नहीं चला। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर ले गए। वंदना का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था।