{"_id":"5ea9c15f8ebc3e90914062b7","slug":"accidant-farrukhabad-news-knp5576761124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से भट्ठा मजदूर की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से भट्ठा मजदूर की मौत, कोहराम
विज्ञापन
घटना स्थल मृतक की साइकिल को उठवाकर ले जाता पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भट्ठे से मजदूरी कर घर जा रहे साइकिल सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। चालक मौका पाकर भाग गया, ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बालाजीपुरम कादरीगेट निवासी घासीराम मारवाड़ी का 30 वर्षीय पुत्र श्यामू भाऊपुर स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह शुक्रवार अपराह्न ढाई बजे भट्ठे से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। खैरबंद के पास रेलवे क्रासिंग पर चालक ने ट्रक मालगोदाम की ओर मोड़ दिया।
इससे श्यामू ट्रक के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई। चीख सुनते ही चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। कुछ ही देर में आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिंह, आईटीआई चौकी प्रभारी रवेंद्र नाथ, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने ट्रक कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। युवक का विवाह नहीं हुआ था। चार भाइयों में वह दूसरे नंबर का था।