फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accidant,farrukhabad news

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
accidant,farrukhabad news
नवाबगंज। सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों गंभीर हालत में पुलिस को नवाबगंज स्थित एसकेएम इंटर कॉलेज के पास सड़क पर पड़े मिले। पुलिस उन्हें लेकर सीएचसी पहुंची, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया। पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी है। फिलहाल परिजनों को सूचना की गई है। युवकों के पास से शादी के कार्ड भी मिले हैं। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बुधवार की रात गश्त के दौरान नवाबगंज पुलिस को कॉलेज के पास दो युवक सड़क पर घायल हालत में मिले। नजदीक ही उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी खड़ी थी। पुलिस तत्काल दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची। इस दौरान युवकों के पास मिले कागजों से उनकी शिनाख्त रंजीत (30) और राजेश (27) निवासी अलीगंज के गांव नगला मोच के रूप में हुई। तब तक दोनों की गंभीर हालत देख उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने बताया कि राजेश अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने मोहम्मदाबाद के एक गांव जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। फिलहाल परिजनों को हादसे की जानकारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed