फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accidant,farrukhabad news

ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

Mon, 28 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
accidant,farrukhabad news
सचिन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए इंटर के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड ने शव को घटनास्थल से ले जाकर रेलवे स्टेशन पर रखवाया। इसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुंदरलाल का 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार कक्षा 12 का छात्र था। सोमवार सुबह सचिन घर से कोचिंग पढ़ने कस्बे में गया था। कोचिंग के बाद वह पैसेंजर ट्रेन से खुदागंज काली नदी के पास स्थित रामाश्रम मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए निकला था। सुबह करीब नौ बजे काली नदी पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने घटना का मेमो बनाकर कमालगंज थाने भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे गुरसहायगंज निवासी सुंदरलाल ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि सचिन की मां विद्यावती की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के तीन भाई रावेंद्र, धर्मेंद्र, अवधेश व चार बहनें किरण, सोनी, पूजा व आरती हैं। बहन आरती ने बताया कि भाई सचिन हर सोमवार को खुदागंज के रामाश्रम मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जाता था। उन्हें फोन कर किसी ने घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed