{"_id":"611fdd648ebc3e79f02a1a43","slug":"absent-teacher-for-two-and-a-half-years-sacked-farrukhabad-news-knp6472673130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल से अनुपस्थित शिक्षिका बर्खास्त
फर्रुखाबाद। ढाई साल से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है। वह कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कार्यालय में अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुईं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी श्रद्धा मिश्रा की तैनाती 24 सितंबर 2015 में सहायक अध्यापक के पद पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सितौली में हुई थी। वह 27 से 29 अक्तूबर तक आकस्मिक अवकाश पर रहीं। 23 अप्रैल से 27 अप्रैल 2016 तक चिकित्सीय अवकाश पर रहीं।
इसके बाद कई बार अनुपस्थित, आकस्मिक व चिकित्सीय अवकाश पर जनवरी 2018 तक रहीं। 20 जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2019 तक अवैतनिक अवकाश लिया। 1 फरवरी 2019 से लगातार बिना सूचना दिए विद्यालय से अनुपस्थित चल रही थीं।
विज्ञापन
बीएसए लालजी यादव ने विद्यालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया। इसके बावजूद उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। नोटिस के जवाब में कहा कि चार अगस्त 2019 को एक शिशु को जन्म दिया। इस कारण कार्यालय आने में असमर्थ है। तबीयत ठीक न होने से वह विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने में असमर्थ हैं।
संतान की देखभाल के लिए अवकाश स्वीकृत किया जाए। अवकाश स्वीकृत नहीं हो सकता है तो उन्हें इस्तीफा देना होगा। लगातार अनुपस्थित रहने पर शिक्षिका ने इस्तीफा दिया। शिक्षिका के अभिलेख जांच में सही पाए गए।
एक फरवरी 2019 से लगातार अनुपस्थित रहने से डायट प्राचार्य के अनुमोदन के बाद बीएसए लालजी यादव ने शिक्षिका श्रद्धा मिश्रा को बर्खास्त कर दिया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि बीईओ को सेवा पुस्तिका में आदेश अंकित करने का आदेश दिया है।