फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   abducted businessman was traced

गुरसहायगंज से अपहृत व्यापारी कमालगंज की कटरी से बरामद

Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
abducted businessman was traced
फर्रुखाबाद। गुरसहायगंज से अपहृत खाद व्यापारी व पल्लेदार एसओजी को कमालगंज क्षेत्र की कटरी में मिल गए। दोनों को गुरसहायगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। अपहरण में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर के शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गुरुवार को मुरादगंज स्थित दुकान से बोलेरो सवार बदमाशों ने जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के मोहल्ला पटेल नगर निवासी खाद व्यापारी विकास गुप्ता व उनके पल्लेदार असलम का अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने 30 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। सर्विलांस की मदद से गुरसहायगंज पुलिस के साथ फर्रुखाबाद की एसओजी भी दोनों की तलाश में जुट गई थी। एसओजी को बदमाशों की लोकेशन कमालगंज थाना क्षेत्र के कटरी में मिली। इस पर एसओजी ने शुक्रवार देर शाम घेराबंदी कर दोनों को कटरी से दोनों को खोज लिया। हालांकि बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस व कन्नौज की एसओजी भी पहुंच गई। स्थानीय एसओजी ने विकास व असलम को गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वह उन्हें लेकर यहां से चली गई। व्यापारी के अपहरण में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गूपुर के एक हिस्ट्रीशीटर का हाथ होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। देर रात तक पुलिस कटरी में बदमाशों की तलाश में कांबिंग करती रही। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि व्यापारी व उनके पल्लेदार को गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed