{"_id":"68068fdc9016abdb36003093","slug":"a-young-man-drowned-while-bathing-in-the-ganges-and-died-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-123177-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा में नहाते समय डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा में नहाते समय डूबा युवक, मौत
Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। अटेना घाट पर गंगा स्नान करने गया युवक डूब गया। आसपास मौजूद चरवाहों ने उसको बाहर निकाला। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद शाहजहांपुर थाना बंडा के गांव कुडरा निवासी लाले (20) कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्हा निवासी एक व्यक्ति की कंबाइन मशीन का चालक था। सोमवार को वह गंगा नहाने गया। वह घाट पर नहाने उतरा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया।
पास ही मौजूद कुछ चरवाहों ने उसे डूबते देखा तो तुरंत गंगा में कूदकर उसे बाहर निकाला। उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। चरवाहों ने तत्काल गांव में सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उसे तत्काल सीएचसी कायमगंज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लाले दो भाइयों में छोटा था।