फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man died after being hit by a freight train

Farrukhabad News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 17 Sep 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 17 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a freight train
फोटो-02,मृतक संतराम की फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नादौरा निवासी संतराम (37) की सोमवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा नीम करौरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। मामले में पत्नी ने गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवक की पत्नी माना देवी ने आरोप लगाया कि गांव के हेतराम का पुत्र विपिन यादव सोमवार को उनके पति को घर से बुलाकर ले गया था। पत्नी ने आरोप लगाया कि विपिन ने धक्का देकर पति की हत्या कर दी है। वहीं, विपिन यादव ने बताया कि वह संतराम के साथ मजदूरी करने फर्रुखाबाद गया था। वहां से लौटते समय दोनों ने शराब पी थी।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 12:30 बजे नीम करौरी स्टेशन पर उतरे। विपिन का कहना है कि रात में स्टेशन पर सोने के बाद उसकी नींद टूटी तो संतराम वहां नहीं था। खोजबीन में वह रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर ने बताया कि हादसे की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली। रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी दिव्यांग है। उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है। संतराम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed