{"_id":"696693ce6ccd4a930906e6ba","slug":"a-truck-loaded-with-rice-was-seized-for-not-having-the-necessary-documents-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135783-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना प्रपत्र चावल लदा ट्रक पकड़ा, 1.45 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना प्रपत्र चावल लदा ट्रक पकड़ा, 1.45 लाख जुर्माना
Wed, 14 Jan 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। मंगलवार को सचल दल ने बिना वैध प्रपत्रों के चावल लदे ट्रक को पकड़कर 1.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि दूसरे मामले में किसान नेताओं के हस्तक्षेप पर बकाया भुगतान के विवाद और ई-चालान बकाया पाए जाने पर पुलिस ने ट्रक सीज कर दिया।
कायमगंज–कंपिल मार्ग पर सूत मिल के पास संभागीय सचल दल के नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक ट्रक को रोका। पूछताछ में चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद ट्रक को मंडी समिति ले जाया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राशिद निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली ने बताया और कहा कि वह यह माल कायमगंज से बदायूं ले जा रहा था। मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार ट्रक में 502 बोरा चावल मिला लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर 1,45,365 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसकी अदायगी के बाद ही ट्रक छोड़ा जाएगा।
इसके बाद नवाबगंज निवासी गल्ला आढ़ती अरविंद्र पाल ने बदायूं के एक व्यापारी पर 10 लाख 25 हजार रुपये बकाया होने का आरोप लगाया। उसी व्यापारी का चावल लदा ट्रक मंडी में खड़ा है, इसकी सूचना मिलने पर किभाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं के साथ आढ़ती मंडी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में ट्रक पर 5 लाख 12 हजार 850 रुपये का ई-चालान बकाया पाया गया। साथ ही नंबर प्लेट और दस्तावेजों में भी अनियमितता मिली। इस पर मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया ट्रक को सीज कर जांच शुरू कर दी गई है।