फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A RTO Sarwar Funka office , work stalled

एआरटीओ कार्यालय का सरवर फुंका, काम ठप

Wed, 13 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
A RTO Sarwar Funka office , work stalled
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में लगा सरवर फुंकने से लाइसेंस और वाहन
विज्ञापन
पंजीकरण का कार्य ठप हो गया। टैक्स की धनराशि भी जमा नहीं हुई। कर्मचारी कार्यालय छोड़ कर चले गए। इस कारण लाइसेंस बनवाने और वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने आए लोगों को लौटना पड़ा।

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और रोड टैक्स की फीस ऑन लाइन कटती है। कार्यालय में सरवर लगा हुआ है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक शार्टसर्किट से सरवर जल गया। इससे कार्यालय प्रांगण में हड़कंप मच गया। सरवर फुंकने से कार्यालय का काम काज ठप हो गया। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को फोटो खिंचवाने और

वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने आए लोगों को लौटना पड़ा। सरबर खराब होने से कर्मचारी कार्यालय छोड़ कर चले गए। लिपिक आशुतोष शुक्ला कार्यालय में उपस्थित रहे। सरवर की खराबी के कारण एआरटीओ कार्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ। इसको सही कराने के लिए कर्मचारी को बुलाया गया है। सरवर सही होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनने, वाहनों के रजिस्ट्रेशन व टैक्स जमा होने का कार्य होगा। इससे पहले भी एक बार सरवर फुंक चुका है। इस कारण तीन दिन कार्यालय का कामकाज बंद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed