{"_id":"aaa8965544ca6f4f9196e2811235d8cc","slug":"a-roll-number-two-candidate-in-kekhpal-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रोल नंबर के दो अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रोल नंबर के दो अभ्यर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा में आरपी डिग्री कालेज में एक रोल नंबर के दो परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र होने से अफरातफरी मच गई। इनके प्रवेश पत्रों की वेबसाइट पर जांच किए जाने पर छात्रा का प्रवेश पत्र फर्जी निकला। इसको परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
आरपी महाविद्यालय के कक्ष संख्या पांच में अंकित सीटिंग प्लान के अनुसार रोल नंबर 02558112 पर जयवीर परीक्षा देने आया था। कुछ देर पर छात्रा रुबीना परीक्षा देर्ने आइं। इनके प्रवेश पत्र पर जयवीर का रोल नंबर अंकित था। एक रोल नंबर के दो अभ्यर्थी आने पर कक्ष निरीक्षक ने केंद्राध्यक्ष आरटी पटेल को इसकी जानकारी दी। इन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
डीआईओएस भगवत पटेल के निर्देश पर आयोग की वेबसाइट पर रोल नंबर डाल कर देखा गया तो यह नंबर जयवीर को जारी हुआ था। छात्रा रुबीना का प्रवेश पत्र फर्जी था। केंद्र व्यवस्थापक आरटी पटेल ने बताया कि छात्रा रुबीना का फर्जी प्रवेश पत्र था। इस कारण परीक्षा में शामिल नहीं किया गया। रुबीना ने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है। उसने साइबर कैफे से प्रवेश पत्र निकलवाया था। फर्जी होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन