{"_id":"d773077298be99e885aebad2201af725","slug":"a-person-killed-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। बाइक से बाजार जाते समय युवक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैै। हादसे में बेटे की मौत से मां अचेत हो गई।
विज्ञापन
थाना राजेपुर के गांव खानपुर निवासी नवल किशोर उर्फ बागीश (20) पुत्र श्यामबाबू सोमवार सुबह बाइक से राजेपुर कस्बा बाजार करने जा रहा था। गांव के मोड़ पर राजेपुर की ओर से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा होते ही गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने नवलकिशोर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बाइक चालक शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट निवासी अमित कुमार को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर अमित को परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल ले गए। उधर, नवलकिशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर मां विटोला देवी, पिता और बहन बबली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे के शव को देखकर मां अचेत हो गई। गांव के लोगों का कहना था कि नवल किशोर विटोला देवी का इकलौता बेटा था। उसकी शादी के लिए परिवार के लोग लड़की देख रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।