फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A fire burned in the cylinder accessories

सिलेंडर में आग लगने से सामान जला

Wed, 04 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
A fire burned in the cylinder accessories

फर्रुखाबाद। मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां पूरब स्थित घर में खाना बनाने के दौरान लीकेज सिलेंडर में आग लगने से घरेलू सामान जल गया। मोहल्लेवासियों ने आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी का कहना था कि लीकेज होने की शिकायत के बावजूद हॉकर ने सिलेंडर नहीं बदला था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां पूरब निवासी राधे मिस्त्री की मां ऊषा देवी बुधवार दोपहर करीब दो बजे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। आग लगी देख ऊषा देवी शोर मचाते हुए रसोईघर से बाहर की ओर दौड़ पड़ी। जब तक घरवाले कुछ समझते, तब तक सिलेंडर में तेज लपटें उठने लगीं। सिलेंडर में आग लगी देख परिजनों ने रसोईघर से सिलेंडर निकाल घर से बाहर फेंका।
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने बालू, बोरा, पानी आदि डालकर आधा घंटा की मशक्कत के बाद सिलेंडर में लगी आग बुझाई। इस घटना में राधे मिस्त्री का घरेलू सामान जल गया। राधे ने बताया कि सिलेंडर लगाने के दौरान जब वह लीकेज हुआ तो उन्होंने हॉकर से बदलने के लिए कहा था। हॉकर एक-दो दिन में आकर सिलेंडर बदलने की बात कहकर चला गया। उन्होंने कहा कि हॉॅकर की लापरवाही से हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed