{"_id":"86508","slug":"Farrukhabad-86508-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएन कालेज में बीकाम की दूसरी मेरिट जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएन कालेज में बीकाम की दूसरी मेरिट जारी
Farrukhabad
Updated Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डीएन डिग्री कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष में दाखिले केे लिए प्रतीक्षा सूची जारी हो गई है। इस कक्षा में 21 जुलाई तक ही दाखिले होंगे।
बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी सूची में कुल 29 सीटें बची हैं। पहली सूची में 151 दाखिले हो चुके हैं। सामान्य वर्ग की मेरिट 316, अन्य पिछडा़ वर्ग की मेरिट 291 व अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की मेरिट 244 अंक पर पहुंची है। इन सीटों केे लिए पहले आओ पहले पाओ केे आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। वाणिज्य संकाय प्रवेश समिति के संयोजक आरके गुप्ता ने बताया कि 21 जुलाई को दोपहर बाद 12.30तक बजे तक ही दाखिले होंगे।
इसी के साथ ही एमकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए भी कट आफ सूची जारी कर दी गई है। सामान्य वर्ग की मेरिट 541, अन्य पिछडा़ वर्ग की मेरिट 505 व अनुसूचित जाति जनजाति की मेरिट 454 अंक पर ठहरी है। बीकाम की परीक्षा 2012 में पास होने वाले अभ्यर्थी ही प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। इस कक्षा के लिए 23 व 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक ही प्रवेश होंगे। बीए प्रथम वर्ष की सीटें भर चुकी हैं।