{"_id":"34-207471","slug":"Farrukhabad-207471-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, सात स्कूली बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, सात स्कूली बच्चे जख्मी
Farrukhabad
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। साहाबगंज चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आकर टेंपो पलट गया। इसमें बैठे सात स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रक के हेल्पर को पीट दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और बाद में छोड़ दिया।
खानपुर स्थित वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के बच्चों को छोड़ने के लिए टेंपो बच्चाें लेकर सुतहट्टी बाजार से होकर साहाबगंज चौराहा की ओर जा रहा था। इस बीच नाला मछरट्ठा की ओर से आ रहा ट्रक टेंपो से जा भिड़ा। इससे टेंपो पलट गया। टेंपो के नीचे दब कर स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर आ गए। उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला। इस बीच आक्रोशित लोगों ने ट्रक के हेल्पर को पकड़ कर पीट दिया। चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। देखते ही देखते वहां पर काफी भीड़ लग गई। मामले की जानकारी होने पर बच्चों के परिजन भी मौके पर आ गए। इन बच्चों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के हेल्पर को पकड़ लिया। टेंपो चालक की गलती जानकर लोगाें ने हेल्पर को छुड़ा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इस हादसे में मोहल्ला खतराना निवासी वर्षा उसका भाई जातिन और अनुज पुत्र मनोज के अलावा वैश्वनी, वरतिमा समेत सात बच्चे जख्मी हुए थे।