{"_id":"34-206899","slug":"Farrukhabad-206899-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब जमेगा रंग, फिल्मी हस्तियों के संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब जमेगा रंग, फिल्मी हस्तियों के संग
Farrukhabad
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राजेंद्र नगर महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। महोत्सव में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें मुंबई की कई नामचीन फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी। 22 से 28 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव में सियासत के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति से जुड़े तमाम लोग हिस्सा लेंगे। महोत्सव में मुलायम सिंह यादव आदर्श ग्राम के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव द्वारा किया जाएगा।
जिले के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक बाबू राजेंद्र सिंह यादव की जयंती पर राजेंद्र नगर में सप्ताहभर चलने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। राजेंद्र नगर में विशाल पांडाल बनाने के साथ ही पूरे नगर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक सचिन सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव करेंगे। इस महोत्सव में खास बात यह होगी कि अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने वाले भी होंगे। इसमें युवाओं को विकास में सहयोग देने के लिए प्रेरित करने के कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को जागरुक करने, उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए भी अलग-अलग सत्र में कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में विकास प्रदर्शनी, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, किसान गोष्ठी, पशु प्रदर्शनीे, पंचायती राज सम्मेलन, सहकारिता सम्मेलन, शिक्षक सम्मेलन, खेलकूद ,रसियन डान्स व दंगल का आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर 28 नवंबर को मुंबई की कई नामचीन फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी।