{"_id":"34-206709","slug":"Farrukhabad-206709-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति समेत तीन झुलसे, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति समेत तीन झुलसे, महिला की मौत
Farrukhabad
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलग-अलग स्थानों पर दंपति समेत तीन लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी एक महिला को बरेली रेफर कर दिया गया। दूसरी महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गनेशप्रसाद स्ट्रीट निवासी सरिता देवी पत्नी आलोक वर्मा ने मंगलवार की देर शाम परिवारी विवाद में संदिग्ध हालात में आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर पति बचाने के लिए पहुंचा तो वह भी झुलस गया परिजनों ने महिला को नाला मछरट्ठा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पति ने लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। डाक्टराें ने उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। एक अन्य मामले में जिला एटा थाना अलीगंज के गांव गेवर अस्दुलापुर निवासी मनीता पत्नी रामपाल बुधवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच चूल्हे की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गई। चीख सुन कर परिवार के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। आनन फानन में परिवार के लोग महिला को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां उसे भर्ती कर लिया गया। दोपहर बाद मनीता की लोहिया अस्पताल में मौत हो गई।