{"_id":"34-199327","slug":"Farrukhabad-199327-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी
Farrukhabad
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई भव्य बारात के साथ
सांझी कमेेटी द्वारा आयोजित सांझी महोत्सव का समापन हुआ। दूल्हा बने राम के स्वरूप को देखने के लिए
लोग उमड़ पड़े। राम बारात में शामिल राधा कृष्ण का मयूर नृत्य, दुर्गा जी की भव्य झांकी और बालिकाओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।
पितृपक्ष के दौरान नगर में होने वाली दो सौ साल पुरानी सांझी महोत्सव का समापन गुरुवार को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की भव्य बारात निकाल कर किया गया। इसका आयोजन हंस गिरी सांझी कमेटी गंगादरवाजा ने किया। बारात में दो दर्जन से अधिक झांकी निकली। इनको देखने के लिए दर्शक देर रात तक सड़कों पर जमे रहे। बारात में एटा से आए बैंड कलाकारों के करतब, राधा-कृष्ण नृत्य, बालिकाओं के नृत्य के अलावा नर्तकियों के नृत्य का भी दर्शकों ने आनंद उठाया। बारात में शेर पर सवार मां दुर्गा,गंगा की धार निकालते शंकर जी, परशुराम, लक्ष्मी नरायन, गुरू वशिष्ठ और विश्वामित्र, राजा दशरथ, रथ पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन की झांकी ने बारात की शोभा बढ़ाई। बारात शिवाला मंदिर से चलकर गंगादरवाजा, लोक मन, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामागेट होकर बजरिया पहुंचकर विसर्जित हो गई। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, पियूष गंगवार, बंटी गुप्ता, गुल्लू मिश्रा, अजय गुप्ता, गोपाल मिश्रा, पंकज गुप्ता, सुग्रीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।