फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   निकायाें से आय व्यय का ब्यौरा तलब होगा

निकायाें से आय व्यय का ब्यौरा तलब होगा

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर निकायाें व ग्राम पंचायताें में तीन साल में आय व्यय का लेखाजोखा तैयार किया जाएगा। यह आंकड़े निर्धारित प्रपत्राें पर दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

13वें वित्त आयोग की संस्तुतियाें के अनुसार यह सर्वेक्षण होना है। इसके तहत नगर पालिका, नगर पंचायत, छावनी परिषद, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायताें में आय और व्यय का लेखाजोखा तैयार होगा। वर्ष 2011-2012, 2012-2013 व 2013-2014 में इनकी आय और हुए खर्च को अलग अलग दर्ज किया जाएगा। नगर निकायाें में यह काम लेखाकारों के हवाले रहेगा। जिला पंचायत, छावनी बोर्ड व क्षेत्र पंचायत की सूचनाएं भी लेखाकार दर्ज करेंगे। ग्राम पंचायत की सूचनाएं ग्राम विकास अधिकारी तैयार करेंगे।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि 13वें वित्त आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2015 को खत्म हो रहा है। लेखाजोखा देने का यह काम सितंबर 2014 से पहले पूरा किया जाना है। लेखाक ाराें व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। प्रपत्र तैयार हैं। जल्द ही सर्वे शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस इकाइयाें का होगा सर्वे
जिले में बिजनेस इकाइयों क ा सर्वेे होगा। सर्वेे में लिए तीन नए एक्ट और शामिल कर लिए गए हैं। जिला अर्थ एवं संख्या विभाग ने कंपनी एक्ट, फैक्ट्री एक्ट, सोसाइटी एवं रजिस्ट्र्रेशन एक्ट, श्रम एक्ट, सहकारिता एक्ट, उद्योग एक्ट और खादी ग्रामोद्योग के तहत संचालित बिजनेस इकाइयाें का सर्वे करवाया था। इन इकाइयों का अब वर्ष 2013-2014 के लिए सर्वे होगा। शासन ने सर्वेे में तीन और नए एक्टों को शामिल कर लिया है। इनमें पीएलडीएनडीटी एक्ट 1994, क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट 2009 व खाद्य एवं सुरक्षा एक्ट भी शामिल है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि इन एक्टाें के तहत संचालित इकाइयाें का भी सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed