{"_id":"34-141429","slug":"Farrukhabad-141429-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं स्कूल बंद तो कहीं शिक्षक मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं स्कूल बंद तो कहीं शिक्षक मिले गैरहाजिर
Farrukhabad
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने स्वयं व लेखपालों की टीम बनाकर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करवाया। आधा सैकड़ा से ज्यादा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई जगह विद्यालय बंद मिले तो किसी विद्यालय में शिक्षक व शिक्षामित्र नदारद थे।
एसडीएम को प्राथमिक विद्यालय खजुरियन बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय गलारपुर में शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। लेखपालों को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय नगला पंखियान में सहायक अध्यापिका सरला देवी, प्राथमिक विद्यालय भरखा में शिक्षामित्र रोहित सोमवंशी, प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव परतापुर में शिक्षामित्र संध्या पालीवाल, सत्यदेव वर्मा गैरहाजिर मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव परतापुर में अनुदेशक अनूप कुमार, सौरभ यादव अनुपस्थित थे। आंगनबाड़ी केंद्र राजपुर बंद मिला। उजरामऊ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित मिलीं। बर्राखेड़ा और चपरा आंगनबाड़ी केंद्र बंद थे। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।