फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पीडब्लूडी में तोड़फोड़, जेई को घसीटा

पीडब्लूडी में तोड़फोड़, जेई को घसीटा

Thu, 11 Jul 2013 05:31 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 11 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हैसियत प्रमाण पत्र में संपत्ति की कम कीमत आंकने को लेकर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के जेई प्राविधिक एवं ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। गुस्साए ठेकेदारों ने जेई के ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी और अभियंता को कुर्सी से खींच कर नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन

ठेकेदारी के लिए हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने को दो ठेकेदारों ने संपत्ति की कीमत अंाकने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में आवेदन किया था। अवर अभियंता प्राविधिक बेचन लाल ने दोनों ठेकेदारों की संपत्ति सरकारी कीमत के हिसाब से 45 से 55 लाख रुपए तक लगाई। इसकी जानकारी दोनों ठेकेदारों को हुई तो वे संपत्ति की कम कीमत आंकने का आरोप लगाते हुए साथियों सहित कार्यालय आ धमके। अवर अभियंता ने सरकारी दाम के हिसाब से आंकलन किए जाने का जवाब दिया। कहासुनी बढ़ने पर दबंग ठेकेदारों ने अवर अभियंता को पकड़कर कुर्सी से घसीट लिया। उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। कार्यालय की मेज पर रखे शीशे को तोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। जानकारी पर पहुंची फतेहगढ़ कोलवाली पुलिस ने जेई से घटना की जानकारी ली। अवर अभियंता बेचन लाल ने बताया कि दो ठेकेदार दो अन्य साथियों के साथ कार्यालय में आए और संपत्ति की अधिक कीमत की रिपोर्ट लगाने का दवाब बनाकर उन्हें कुर्सी से घसीटकर तोड़-फोड़ की। इस खींचतान में उसके हाथ में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी अधिशासी अभियंता को दी है। कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित की तहरीर आने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed