{"_id":"34-141423","slug":"Farrukhabad-141423-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बिंदु के पार पहुंचीं गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बिंदु के पार पहुंचीं गंगा
Farrukhabad
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गंगा का पानी बुधवार को चेतावनी बिंदु के पार पहुंच गया है। जलस्तर 136.65 मीटर के निशान को छू गया है। मंगलवार को गेज 136.45 मीटर दर्ज किया गया था। सुबह नरौरा का पासिंग गेज 1,48,724 क्यूसेक था। दोपहर बाद इसमें और बढ़ोत्तरी कर दी गई। अब पासिंग गेज 1,69,224 क्यूसेक हो गया है। रामगंगा में खो बैराज, हरेली बैराज व रामनगर बैराज से पानी बढ़ा दिया गया है। बुधवार को रामगंगा का जलस्तर 135.50 मीटर पर पहुंच गया । पानी बढ़ने से बाढ़ की संभावना बनने लगी है। बीते दिनों पानी में कमी आने से बाढ़ ड्यूटी में लगे अधिकारी लापरवाह हो चले हैं। बाढ़ चौकियां भी सूनी हो गई हैं। जलस्तर में वृद्धि से दोबारा सभी को अलर्ट करने की जरूरत है। वहीं एक बार फिर बाढ़ की आशंका से कटरी इलाकाें के गांवों के लोगों के चेहरे उतरने लगे हैं।
ढाई घाट रोड के कटान पर रोक नहीं
शमसाबाद। ढाई घाट रोड के कटान पर रोक नहीं लग पा रही है। सिंचाई विभाग की सारी तरकीबें फेल हो गई हैं। गांव फिर से सैलाब से घिरने लगे हैं। इससे हलचल बढ़ गई है। पशुओं के लिए चारे का संकट बना है।
कई गांवों में अभी भी भरा बाढ़ का पानी
पथरामई-रौकरी मार्ग पर कमर तक बह रहा पानी
कंपिल। बाढ़ का पानी क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी भरा है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पथरामई-रौकरी मार्ग पर कमर तक पानी बहने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रौकरी, भैंसरी, इकलहरा और शेखपुर में बाढ़ का पानी अभी भी भरा है। पानी भरा होने के चलते इन गांवों में कीचड़ पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से कोई मदद भी नहीं दिलवाई गई है। वहीं पथरामई-रौकरी मार्ग कमर तक पानी बह रहा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। राजपाल, छोटेलाल, वीरपाल, रामसिंह, महिपाल, रामसेवक, शरनपाल, कमलेश, उमेश और कल्लू आदि का कहना है कि पानी भरा होने से गांव में संक्रामक रोग भी फैलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य टीम भी निरीक्षण करने के लिए नहीं आई। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराई जाए।