{"_id":"34-130031","slug":"Farrukhabad-130031-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा से नौ कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा से नौ कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ
Farrukhabad
Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गायत्री प्रज्ञापीठ ताजपुर में नौ कुंडीय महायज्ञ के शुभारंभ पर बुधवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। नगर भ्रमण के बाद मंदिर पर पूजा अर्चना की गई। उधर, गांव डूगरपुर में चल रहे पांच कुंडीय हवन के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
गायत्री प्रज्ञापीठ ताजपुर आश्रम से नौ कुंडीय महायज्ञ के शुभारंभ पर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। यात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर गांव गांव जाकर वापस लौट कर आश्रम में आई। आयोजक चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 8 से 12 बजे तक हवन होगा। इसके बाद 2 से 4 बजे तक पौधरोपण कार्यक्रम होगा। उधर, गांव डूगरपुर में 18 अप्रैल से पांच कुंडीय यज्ञ चल रहा था। बुधवार को समापन अवसर पर आचार्य गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, आचार्य सुनील कुमार शुक्ला ने हवन में अंतिम आहुतियां डलवाई। इस दौरान स्वामी टहलदास महाराज, राजवीर सिंह गौड़, राम रजवेंद्र सिंह, वटेश्वर दयाल शर्मा, फलेंद्र प्रताप सिंह, छोटे लाल, मुकेश चौहान, रामवीर सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह, गांव जैतपुर, महोई, नहरैया, लखरौआ समेत अन्य गांव के लोग मौजूद रहे।