फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लोकसभा चुनाव जीतने को भरी हुंकार

लोकसभा चुनाव जीतने को भरी हुंकार

Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी केजिला कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव जीतने के हुंकार भरी गई। पार्टी प्रत्याशी सचिन यादव लव को लोकसभा में भेजने और पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में पूर्व पदाधिकारियाें ने दिल के गुबार भी निकाले। उपेक्षा का रोना रोया। कुछ ने तो यहां तक कहा कि उन्हें पार्टी से निकालने की षड्यंत्र चल रहा है।
विज्ञापन

अर्रा पहाड़पुर स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरे जिले के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपाइयों में गजब का जोश दिखा। पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सचिन यादव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता मुलायम सिंह को ध्यान में रखते हुए आगामी चुनाव के लिए जुट जाए। पार्टी के सिपाही के रूप में वह जनता के बीच हैं। लोकसभा तक के सफर के लिए कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद चाहिए। कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सम्मेलन में नेता तो पीड़ा व्यक्त कर लेते हैं लेकिन अगली बार से कार्यकर्ताओं की पीड़ा सुनी जाएगी। नेता अपनी पीड़ा उचित समय व स्थान पर ही व्यक्त करें।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशों को मद्देनजर सचिन यादव को जीताना होगा। उन्हाेंने पूर्व की बसपा सरकार को जमकर कोसा। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भोला यादव ने कहा कि संगठन को चाटुकाराें से सावधान रहने की आवश्कता है। पार्टी के ही कुछ लोग मिलकर भितरघात कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। पूर्व महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा कि जनपद के विकास के लिए सपा मुखिया हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आने वाले दिनाें में इसके अच्छे परिणाम दिखाई देने लगेंगे। उन्हाेंने अधिकारियों के तरजीह न देने का रोना रोया। सपा नेता आकिल खां ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और कांग्रेस पर मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने सपा को मुसलमानों का सच्चा हितैषी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी के हर सदस्य के सम्मान की रक्षा की जाएगी। कुछ लोग मंच से कोरी बयानबाजी करते रहते हैं। बयानबाजी करना आसान है लेकिन पार्टी धर्म निभाना कठिन है। यह वक्त आपस में उलझने और बयानबाजी करने का नहीं है। हम सभी को पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में प्रयास करना होगा। यहां सुषमा जाटव, रजत क्रांतिकारी, चांद मोहम्मद, महताब खां, जितेंद्र यादव, मनमोहन मिश्रा, दिलशाद, मनदीप यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, राजीव शाक्य, पूर्णिता राठौर, बीना शर्मा, मशरूर खां, नवाब सिंह यादव, सोनू यादव, अनिल श्रीवास्तव, उर्मिला राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव समीर यादव ने किया।


सम्मेलन के बहाने निकाले गुबार
फर्रुखाबाद। सपा के जिला सम्मेलन में कई नेताओं ने अपना गुबार निकाला। खुद की उपेक्षा का आरोप लगाया। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल ने कहा कि कार्यकर्ताआें के दम से ही प्रदेश सरकार बनी है। कार्यकर्ता ही मायूस होंगे तो मुलायम सिंह के प्रधानमंत्री बनने में दिक्कत पैदा होगी। पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव ने कायमगंज विधायक पर निशाना साधा। कहा कि कायमगंज विधायक उन्हें पहचानते ही नहीं हैं। उन्हाेंने जिलाध्यक्ष का ध्यान आक र्षित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मायूस हैं। उनकी पार्टी में उपेक्षा हो रही है। कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिन्हें बंद कमरे में सुलझाना चाहिए। उन्होंने इशाराें में संगठन को लेकर उलाहना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed