फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कचहरी में वकील और दारोगा भिड़े

कचहरी में वकील और दारोगा भिड़े

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कचहरी में चल रहे प्रदर्शन के दौरान वकील और दरोगा के बीच विवाद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

आंदोलन कर रहे वकील गुरुवार को महासचिव संजीव पारिया के साथ अदालतों का भ्रमण कर रहे थे। जिला न्यायालय के बाहर वकीलों ने जज के खिलाफ नारे लगाए। उसी दौरान एक दारोगा मोबाइल से वकीलों की वीडियो क्लिप बनाने लगा। यह देख वकील आक्रोशित हो गए। वकीलों ने इसकी जानकारी संजीव पारिया को दी। उन्होंने वकीलों के सहयोग से दारोगा को घेर लिया। वकीलों ने दरोगा को भला-बुरा कहा। दारोगा ने पीएसी बुलाने की बात कही। इससे वकील आक्रोशित हो गए। विवाद बढ़ता देख सीओ सिटी योगेंद्र कुमार वहां पर पहुंचे। उन्होंने वकीलों का समझाकर शांत किया। इसके बाद वकीलों ने अदालतों के चक्कर लगाए। उन्होंने अदालतों में काम करने वाले वकीलों को अदालतों से बाहर निकाल दिया। कुछ अदालतों के पेशकार को वकीलों ने मुकदमे की समय से तारीख देने को कहा। ताकि वादकारियाें को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


मुंशी से छीनी अपील पत्रावली
फर्रुखाबाद। कचहरी में हड़ताल होने पर एक मुंशी जिला न्यायालय में दीवानी की अपील दालिख करने जा रहा था। इसकी जानकारी निगरानी समिति को हुई। उन्होंने मुंशी को रास्ते में घेर लिया। उसके हाथ से दीवानी अपील की पत्रावली छीन ली और बार एसोसिएशन सचिव संजीव पारिया को सौंप दी और इसकी जानकारी मुंशी के वकील को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed