{"_id":"34-122808","slug":"Farrukhabad-122808-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को रखे सिलेंडर पुलिस ने छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को रखे सिलेंडर पुलिस ने छोड़े
Farrukhabad
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है। पुलिस भी इस काम को बढ़ावा देने में लगी है। यह तब साबित हो गया जब ठंडी सड़क स्थित एक स्कूल के पीछे बने घर में कालाबाजारी को रखे करीब एक दर्जन सिलेंडर पुलिस ने पकड़े और बिना किसी जांच पड़ताल के छोड़ दिए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला ठंडी सड़क स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पीछे मकान में रिफलिंग का धंधा चल रहा था। रेलवे रोड पुलिस चौकी के तीन सिपाही मौके पर पहुंचे तो उन्हें करीब एक दर्जन से ज्यादा सिलेंडर व गैस रिफलिंग की मशीन वहां मिली। पुलिस की छापेमारी से हाकरों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पुलिस जब तक कुछ कार्रवाई करती हाकरों ने सुविधा शुल्क की पेशकश कर दी। मामला तीन हजार में पट गया। सूत्र बताते हैं कि मौके पर तीन हाकरों के करीब 15 सिलेंडर रखे थे। इस संबंध में रेलवे रोड चौकी इंचार्ज सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि इस तरह की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह मामले को दिखवाएंगे।