{"_id":"34-109062","slug":"Farrukhabad-109062-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Farrukhabad
Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। जुगाड़ और साइकिल की आमने-सामने हुई भिडंत में साइकिल सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि उसका पुत्र बाल बाल बच गया। वहीं जुगाड़ में गाय लादकर ला रहा युवक घायल हो गया। दुर्घटना होते देख जुगाड़ छोड़कर भाग रहे चालक को खेतों में काम कर रहे किसानों ने पकड़कर जमकर धुना। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल चालक को उनके चंगुल से छुड़ाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर व सीओ के समझाने के बाद ही शव को मौके से उठने दिया।
क्षेत्र के गांव चौखड़िया निवासी राजाराम का पुत्र 38 वर्षीय पुत्र सुनील अपने पुत्र सतेंद्र के साथ साइकिल से गेहूं की बोरी लेकर बाजार से गांव वापस जा रहा था। सिनौली गांव के पास सामने से आ रहे जुगाड़ ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुनील दूर जा गिरा और जुगाड़ खेत में चली गई। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र सतेंद्र बाल-बाल बच गया। वहीं जुगाड़ पर बैठे नगर के मोहल्ला बगिया निवासी रामसिंह दूर जा गिरा और घायल हो गया। रामसिंह ने बताया कि वह सिनौली से गाय खरीदकर लाया था। इस बीच मौका पाकर जुगाड़ चालक सतेंद्र निवासी मोहल्ला नोनियमगंज वाहन छोड़ कर भाग निकला। उसे भागते देख खेतों में काम कर रहे किसानों व ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर कुंआखेड़ा चौकी इंचार्ज श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को बचाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों से वे उसे न बचा सके। इस बीच कोतवाली से सिपाही गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर गाड़ी में बैठा लिया। ग्रामीणों ने उसे गाड़ी से खींचकर मारने का प्रयास किया। चालक सतेंद्र ने बताया कि गाड़ी धुरा टूटने के कारण अनियंत्रित हो गई थी। ग्रामीणों का आक्र ोश देखकर पुलिस कर्मियों ने कोतवाल पीतम सिंह को जानकारी दी। जिस पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जमा भीड़ शव को मौके से न उठने देने की जिद पर अड़ी थी। सीओ ने उन्हें बताया कि मृतक को पारिवारिक लाभ योजना व कृषक बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उनके समझाने के बाद ही वे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए।