फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   85 thousand rupees stolen due to grain

अनाज की आढ़त के ताले तोड़कर

Mon, 06 Jan 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
85 thousand rupees stolen due to grain
घटना स्थल पर जांच करती फारेंसिक टीम। - फोटो : FARRUKHABAD
अनाज की आढ़त के ताले तोड़कर चोर रविवार रात 85 हजार रुपये से भरी गोलक चुरा ले गए। आढ़ती सुबह लखनऊ जाने के लिए जागा तो मकान के नीचे दुकान के ताले टूटे और गोलक गायब देखकर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए तो खोजी कुत्ते ने दौड़ लगाई। पुलिस ने दोपहर बाद आढ़ती की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर निवासी अरविंद कुमार पाल की मोहम्मदाबाद नवाबगंज रोड पर मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अनाज की आढ़त है। काफी समय से अरविंद कुमार पाल दुकान के ऊपर मकान बनाकर रहते हैं। रविवार रात दस बजे अरविंद दुकान बंद करके ऊपर सोने चले गए। रात में किसी प्रहर आए चोरों ने आढ़त की दुकान के ताले तोड़े और गोलक चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह अरविंद लखनऊ जाने के लिए जागे और नीचे आए। दुकान के ताले टूटे और गोलक गायब देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अरविंद ने पुलिस को बताया कि गोलक में 85 हजार रुपये बिक्री के रखे थे। घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओमप्रकाश व खोजी कुत्ता मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने टूटे ताले व दुकान के अंदर चोरों के पैर व हाथ के निशान के नमूने लिए। खोजी कुत्ते ने आसपास के इलाके में दौड़ लगाई पर सफलता नहीं मिली। पुलिस को मुरारी के मकान के पास खाली गोलक पड़ी मिली। पुलिस ने गोलक को कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खोखा का ताला तोड़ पांच हजार का सामान चोरी
नवाबगंजथाना क्षेत्र के गांव गनीपुर निवासी भूरे दीक्षित का गांव के पास ही खोखा है। वह खोखे में पान मसाला, बिस्कुट, बीड़ी आदि समान बेचकर गुजर बसर करते हैं। रविवार रात चोरों ने खोखे के ताले तोड़कर पांच हजार का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जानकारी होने पर भूरे ने पूलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed