{"_id":"60e891998ebc3ec25207ce51","slug":"8-were-named-farrukhabad-news-knp6392585140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। गालीगलौज के विरोध पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में चार लोग घायल हुए थे। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
गांव गढ़िया तेरा निवासी अशोक कुमार छह जुलाई को घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोसी शिवशरण, देवराज, राम सिंह, मंजीत, संदीप, धनश्याम, सौरभ उर्फ भूरे, संजय दरवाजे के सामने आए और गाली देने लगे। अशोक के विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार व असलहों से हमला कर दिया। मारपीट कर जान से
मारने की नीयत से फायर कर दिए। शोर सुनकर भाई रणवीर, रामरतन, नीलेश भाग कर आए और उसे बचाने लगे। इस पर इन लोगों ने तीनों भाइयों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। रणवीर को लोहिया में भर्ती कराया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अशोक की तहरीर पर आठों आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने अन्य तीनों घायलों का मेडिकल कराया।