{"_id":"5b8447a242c792593176cf9c","slug":"75-marks-in-the-faith-of-jahveer-goga-maharaj-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहरवीर गोगा महाराज की आस्था में उठाए 75 निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहरवीर गोगा महाराज की आस्था में उठाए 75 निशान
फर्रुखाबाद
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
निशान उठाकर ले जाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
जाहरवीर गोगा महाराज की आस्था में सोमवार को फतेहगढ़ में मेले का आयोजन हुआ। इसमें आसपास जिलों से आए 75 निशानों को ढोल नगाड़ों की धुन पर निकाला गया। मंदिर में पूजा अर्चना हुई। जगह-जगह लगी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। फतेहगढ़ कोतवाली से सीएमओ कार्यालय तक आवागमन बंद कर दिया गया।
प्रत्येक साल रक्षाबंधन के दूसरे दिन जाहरवीर गोगा महाराज की आस्था में फतेहगढ़ में मेला लगता है। इसमें फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद, हरदोई, कन्नौज जिलों से भक्त निशान लेकर आते हैं। रविवार शाम को फतेहगढ़ कोतवाली के आसपास जिलों के भक्त निशान लेकर आए। जगह जगह दुकानें लगाई गईं। रातभर निशानों की पूजा अर्चना हुई। सोमवार सुबह मेला लगा। सांसद मुकेश राजपूत ने कोतवाली के पास पहुंच कर निशान उठाने को हरी झंडी दिखाई। कमेटी के लोगों ने सांसद को पगड़ी पहना कर स्वागत किया। एक-एक कर निशान कोतवाली के पास से उठाकर सीएमओ कार्यालय के पास स्थित जाहरवीर गोगा महाराज के मंदिर तक लाया गया। इस तरह करीब 75 निशानों को भक्तों ने ढोल नगाड़े की धुन पर उठाया। डमरू चिमटा की धुन पर लोक गीत गाए गए। सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस तैनात रही।
फतेहगढ़ कोतवाली से सीएमओ कार्यालय तक आवागमन बंद कर दिया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजीव शेखर, महामंत्री राकेश चौधरी, श्रीकृष्ण चौधरी, श्याम बाल्मीकि, दिनेश बाल्मीकि, रतन बाल्मीकि, दीपचंद्र बाल्मीकि, पप्पू बाल्मीकि, विजय चौधरी, किशन लाल, सर्वेश, अशोक, मुखराम चौधरी, कन्हैया चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।