फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   75 empowered women honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 सशक्त महिलाओं को मिला सम्मान

Sat, 21 Aug 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
75 empowered women honored
कलक्ट्रेट में एलईडी पर मिशन शक्ति का कार्यक्रम देखतीं महिलाएं। - फोटो : FARRUKHABAD
75 सशक्त महिलाओं को मिला सम्मान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान फेज-तीन के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, होमगार्ड आदि क्षेत्रों में काम करने वाली 75 सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं और बेटियों को लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मिशन शक्ति अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें महिलाओं व बेटियों को सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान देश का सम्मान है। नारी स्वयं में एक शक्ति है।
विज्ञापन

रखा बालिका इंटर कालेज की छात्रा पूजा दुबे ने महिला सशक्तीकरण पर कविता और जाह्नवी ने भाषण देकर वाहवाही लूटी। डीएम के अलावा, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ एम.अरून्मोली ने जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, ईओे कायमगंज सीमा तोमर, समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन, ब्लाक प्रमुख कमालगंज शकुंतला देवी, मोहम्मदाबाद के गांव करथिया की बहादुर बालिका अंजली को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा, प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र आदि मौजूद रहे। बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने संचालन किया। सांसद व विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
राखी, मास्क और प्रशस्तिपत्र दिए
अपने अपने विभागों में बेहतर कार्य करने वाले महिला कर्मियों को स्टॉल, राखी, मास्क व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की 15, पीआरडी व होमगार्ड से तीन-तीन, शिक्षा विभाग की 15, बाल विकास विभाग की पांच व अन्य क्षेत्रों की 11 महिलाएं शामिल हैं। स्वरोजगार क्षेत्र में प्रेरणा बनीं स्वयं सहायता समूह की 11 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

चार महिला आरक्षी भी सम्मानित
पुलिस विभाग की आरक्षी रत्नेश द्विवेदी, जूली शर्मा, आरती शर्मा व सोनी गौतम को भी डीएम और एसपी ने सम्मानित किया।
छह प्रधान और छह सभासद भी पुरस्कृत
कोरोना के बचाव का टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए महिला प्रधानों को राखी देकर पुरस्कृत किया गया। अमेठी जदीद की प्रधान श्याम लता, मोहम्मदाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत बिहार की प्रधान सरोजनी देवी, सुमीलता, संगीता शुक्ला, राममूर्ति व दिव्या सिंह के अलावा छह सभासदों को पुरस्कृत किया गया। अमेठी जदीद की प्रधान ने पुरस्कार में मिली राखी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा को बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed