फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   720 passengers from Bandra Express checkup at the station

बांद्रा एक्सप्रेस से आए 720 यात्रियों का स्टेशन पर किया चेकअप

Sun, 22 Mar 2020 08:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
720 passengers from Bandra Express checkup at the station
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्रियों की थर्मल स्केनर से जांच करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मुंबई से लखनऊ तक जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस दोपहर बाद दो बजे यहां पहुंची, तो आरपीएफ, जीआरपी ने ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया। प्लेटफार्म नंबर पांच पर जो भी यात्री उतरा, उसको लाइन में लगवा दिया। किसी को बिना स्वास्थ्य जाच के नहीं निकलने दिया गया। सभीकी थर्मल स्केनिंग की गई। इसके बाद ही घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय के निर्देश पर मुंबई से लखनऊ जा रही 19021 बांद्रा एक्सप्रेस के दोपहर दो बजे आने से पहले ही आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैद हो गई। ट्रेन आने पर उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे उतरे सभी यात्रियों की लाइनें लगवा दी गईं। फतेहगढ़ रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सभी यात्रियों की थर्मल स्केनिंग की।
विज्ञापन

इसके बाद ही स्टेशन से निकलने दिया गया। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि मुंबई के हालात ठीक नहीं हैं। इसीलिए वहां से आई ट्रेन के सभी यात्रियों की जांच की गई। हालांकि सुबह दिल्ली से यहां कालिंदी एक्सप्रेस भी आई थी। जांच के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक धर्म सिंह मीणा, मुदित वर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर जेेके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed