फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महाशिवरात्रि पर कांवरियों की सुरक्षा को फोर्स तैनात

महाशिवरात्रि पर कांवरियों की सुरक्षा को फोर्स तैनात

Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर कांवरियों की सुरक्षा को फोर्स तैनात
फर्रुखाबाद। महाशिवरात्रि से पूर्व गंगा तटों पर आने वाले कांवरियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स व पीएसी की तैनाती की गई। गंगा तटों पर सघन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। श्रंगीरामपुर घाट पर पहुंचने वाले कांवरियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


चार मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन भोलेनाथ को कांवर चढ़ाने का विशेष महत्व है। इसके लिए दो दिन पहले से कांवरियों के जत्थे गंगा तटों पर पहुंचकर कांवर में जल भरते हैं। इससे पांचालघाट, श्रंगीरामपुर घाट व ढाईघाट पर कांवरियों की भीड़ रहती है। इस बार आतंकी घटना को दृष्टिगत रखते हुए कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानों को गंगा तटों पर एंटीसेवोटाज चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, राहत बचाव एवं चिकित्सा व्यवस्था के भी इंतजाम करने के निर्देश दिए। कांवरियों की सुरक्षा के लिए कमालगंज, जहानगंज थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रजीपुर, ईसापुर, जरारी, भड़ौसा, काली नदी पुल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था व सतर्कता बढ़ाई जाए। क्षेत्राधिकारी भी इन मार्गों पर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुख्ता इंतजाम के लिए कमालगंज थानाध्यक्ष को महिला थानाध्यक्ष सहित तीन प्रभारी, नौ दरोगा, 10 प्रधान आरक्षी व चार महिला सिपाहियों सहित 28 आरक्षी, दो ट्रैफिक सिपाही व डेढ़ सेक्शन पीएसी दी गई है। वहीं, जहानगंज एसओ को एक थानाध्यक्ष, 6 दरोगा, दो महिला कांस्टेबल सहित 26 आरक्षी उपलब्ध कराए गए। शहर कोतवाली में चार दरोगा, दो हेडकांस्टेबल व दो महिला सिपाही सहित 22 आरक्षी दिए गए। सभी पुलिस कर्मी हेलमेट व बाडी प्रोटेक्टर से लैस रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed