फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव की सरगर्मी तेज

दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव की सरगर्मी तेज

Sat, 02 Feb 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव की सरगर्मी तेज
फर्रुखाबाद। जिले की 17 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 12 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 26 फरवरी को मतदान व मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 27 को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा।
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति रामपुर, चौकी रघुनंदन, मेरापुुर, मदायन, पखना, बलीपुुर, जैतूपुर गढ़िया, शरीफपुर छिछनी, कैंचिया, अमैयापुर, फकरपुर, करनपुर दत्त, अमृतपुर (महिला), कुतलूपुर, मियापट्टी, भाऊपुर चौरासी व औद्योगिक उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति रामपुर माझगांव का चुुनाव कराया जाएगा। इनमें प्रत्येक दुग्ध उत्पादक समितियों में 11 संचालक शामिल हैं। इसमें 12 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, 14 को आपत्ति दाखिल होगी व 15 को आपत्तियों के निस्तारण के साथ अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


18 फरवरी नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल होंगे, जबकि 19 को प्रपत्रों का परिनिरीक्षण किया जाएगा। 21 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का वितरण होगा। समिति मुख्यालय पर ही सभी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 26 को आवश्यकतानुसार मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना के साथ विजयी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 27 फरवरी को सभापति, उप सभापति तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि निर्वाचित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 8.30 बजे प्रक्रिया शुरू होकर एक-एक घंटे के अंतर पर पूर्ण करने के साथ शाम तीन से चार तक मतदान कराने के बाद घोषणा कर दी जाएगी।


चुनाव सामग्री के बैग हो रहे तैयार
फर्रुखाबाद। दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के लिए निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव सामग्री प्राप्त कराने के लिए बैग तैयार किए जा रहे हैं। इस बैग में 23 प्रकार की चुनाव संबंधित सामग्री रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed