फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   65 years of cinema in journey tickled

सिनेमा के 65 साल के सफर से गुदगुदाया

Sat, 26 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
65 years of cinema in journey tickled

कायमगंज। सीपी विद्या निकेतन का 24 वें वार्षिक समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। बच्चों ने सिनेमा जगत के 65 सालों में आए बदलाव पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बच्चोें ने भाईचारे पर नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। पर्यावरण प्रदूषण और स्वच्छता अभियान के अलावा बच्चों ने 1857 के गदर को प्रदर्शित करते हुए नाटक हिंदोस्तां जाग उठा के जरिए दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। छात्रों ने कवि सम्मेलन में मौजूदा राजनैतिक परिवेश पर कटाक्ष किए।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य विजय भैरव ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने बच्चों की प्रस्तुतियाें को सराहा। उन्होंने कहा कि कायमगंज जैसे पिछडे़ और आपराधिक छवि वाले क्षेत्र में इतने अच्छे और विशाल विद्यालय का निर्माण कर शिक्षा के स्तर को सुधारने का सराहनीय काम किया गया। विद्यालय की निदेशक मिथलेश अग्रवाल ने आगंतुकों का आभार प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यालय के मेधावी नर्मदा चौहान, प्रिया यादव, अर्नव चौहान, मुस्कान गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, आयुषी त्रिवेदी, रजत गंगवार, अर्पित अवस्थी, कार्तिक गुप्ता, शशंाक अग्रवाल, प्रतिभा राज, आशी शाक्य, सैयद मुसाब शाह, तनीषा, सोनम यादव, शिवम श्रीवास्तव को कृष्ण मुरारीलाल अग्रवाल मेमोरियल स्कालरशिप देकर सम्मानित किया। इ प्रतीक, अनिल, स्मिथ और अंकुर को ग्लोरी आफ सीपीवीएन से सम्मनित किया गया। इस दौरान एसडीएम अजीत कुमार सिंह, सीओ प्रकाश कुमार, पूर्व विधायक मरहम सिंह, कुलदीप गंगवार, भाष्कर दत्त द्विवेदी, सुनीता सचान, मोनिका अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, जय कुमार अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, सुरेश गोयल आदि मौजृूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed