फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   61 more infected including PD, bank personnel

पीडी, बैंक कर्मी, एलआईयू महिला आरक्षी, ईएमटी सहित 47 संक्रमित

Sun, 16 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
61 more infected including PD, bank personnel
पीडी, बैंक कर्मी सहित 61 और संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में रविवार को 61 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें डीआरडीए के परियोजना निदेशक, तीन बैंक कर्मी, एलआईयू की महिला आरक्षी, ईएमटी भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 816 हो गई है।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा के पास शमसाबाद ब्लाक के बीडीओ का भी चार्ज है। गत सप्ताह तबीयत खराब होने पर छुट्टी लेकर गए थे। लौटकर कार्यालय व ब्लाक में कामकाज किया। बुखार आने से उन्होंने शनिवार को एंटीजन किट से जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे पहले आफीसर्स कालोनी में ही रह रहे डीपीओ भारत प्रसाद व उनके संपर्क में आया छात्र संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन भूमि संरक्षण अधिकारी सुशील कुमार उत्तम(53) इन दिनों जनपद औरैया में तैनात हैं। वहां जांच में संक्रमित मिले। आफीसर्स कालोनी का पता लिखाने से जांच रिपोर्ट यहां भेजी गई। पुलिस लाइन का सिपाही (34), सिविल कोर्ट में तैनात एलआईयू की महिला आरक्षी (28), सीएमओ कार्यालय का कंप्यूटर आपरेटर(30), एचडीएफसी बैंक में तैनात केसीसी मैनेजर(26), 30 व 28 वर्षीय फील्ड वर्कर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानगंज पीएचसी पर तैनात 102 सेवा की एंबुलेंस का ईएमटी(29) के अलावा शहर के मोहल्ला सलावत खां निवासी महिला (52), नुनहाई निवासी बालिका (8), नेकपुर चौरासी निवासी युवती (23), अंडियाना निवासी बालक(10) के अलावा मोहल्ला शिवनगर निवासी बेकरी संचालक के परिवार व रिश्तेदार सहित नौ लोग संक्रमित मिले।
मोहल्ला केशव नगर निवासी वृद्धा (60) व 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव अलादादपुर सोनापुर सेंट्रल जेल के निकट निवासी छात्रा (21), अर्रापहाड़पुर निवासी एक ही परिवार के युवक (40), किशोरी(15), किशोर(17), मोहम्मदाबाद के गांव मदनपुर निवासी व्यक्ति (45), महरूपुर सहजू निवासी महिला(50), गांव सहपुर निवासी युवक(27), कायमगंज निवासी महिला (41), युवती(18), युवक(21), मेहंदीबाग निवासी वृद्धा(90), नुनहाई निवासी महिला (36), किशोरी(17), जटवारा निवासी युवक(26), गांव दोषपुर निवासी महिला(30), कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी युवक (30), शमसाबाद के मोहल्ला दारुदगिरा निवासी महिला(45), वृद्ध(74), गांव पपड़ी खुर्द निवासी बालिका(10), नवाबगंज क्षेत्र की किशोरी, गनीपुर निवासी युवक व बढ़पुर निवासी महिला संक्रमित मिली है।
इसके अलावा जिला जेल के प्रधान बंदी रक्षक (58) व छह बंदी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। प्रभारी जेल अधीक्षक गिरजा शंकर यादव ने बताया कि बंदी रक्षक को एल-1 अस्पताल भेज दिया गया, जबकि बंदियों को जेल में ही आइसोलेट कर दिया गया है। शहर के पांचालघाट निवासी बालक(4), आवास विकास निवासी युवक(32), मोहल्ला न्यामत खां निवासी बालक(4), फतेहगढ़ के मछलीटोला निवासी युवक(30), नेकपुर चौरासी निवासी युवती(27), शमसाबाद के मोहल्ला दारुदगिरा निवासी युवती(20), राजेपुर के गांव कनकापुर निवासी बालक(13) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

जनपद में अब तक 816 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। 460 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि 101 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। जबकि 239 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed