फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   6 including BJP, SP leader trapped in code of conduct violation

आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा, सपा नेता सहित 6 फंसे

Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
6 including BJP, SP leader trapped in code of conduct violation
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद भी उद्घाटन व कंबल वितरण करने के मामले में भाजपा व सपा नेता समेत छह लोग आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने रिटर्निंग ऑफिसर को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह इटावा जिले के विधानसभा चुनाव प्रभारी हैं। उनके पुत्र पल्लव सिंह सोमवंशी राजेपुर ब्लाक प्रमुख हैं। सत्यपाल सिंह ने युवा नेता करन सिंह के साथ रविवार को शहर के मोहल्ला दरीबा पूर्व (नाला मछरट्टा) स्थित एक दुकान का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

वहीं, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अरविंद गुप्ता ने गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों मामलों को आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में माना है। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव अलावलपुर स्थित वृद्धाश्रम में समाजसेवी कोल्ड स्टोरेज मालिक मोहन अग्रवाल व मुदिता अग्रवाल ने बुजुर्गों को कंबल व खाद्य सामग्री वितरित की। कंपिल में समाजसेवी पुखराज डागा ने कंबल व जैकेट का वितरण किया।

मीडिया सर्विलांस सेल प्रभारी/सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि आचार संहिता लागू होेने के बाद सार्वजनिक स्थल पर किसी भी प्रकार की सामग्री का वितरण उल्लंघन की श्रेणी में आता है। चारों मामले आचार संहिता उल्लंघन के हैं। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को कार्रवाई कर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed