फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   54 per fir

खानपुर जमीनी विवाद में नौ नामजद, 54 अज्ञात पर मुकदमा

Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
54 per fir
फर्रुखाबाद। खानपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने के दौरान हुए पथराव, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना में एक तरफ से सात नामजद, चार अज्ञात और दूसरी तरफ से दो नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों पर मारपीट, तोड़फोड़, जानलेवा हमले की धाराएं लगाई गईं हैं। पुलिस ने गुरुवार देर रात खानपुर गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी पर कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के खानपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीन पर कब्जा करने गए लोगों ने फायरिंग, पथराव और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में खानपुर नगला निवासी गोविंद नट रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि वह गांव के ही महेंद्र के साथ खानपुर में भाजपा के फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल नगर महामंत्री अरुण दुबे और मुकेश शाक्य के प्लाट पर नींव खोदने गए थे। उसी समय खानपुर के गोल्डी उसका भाई प्रशांत, टिंकू शाक्य, रजत व उसका भाई शिवम, अनिल, गौरव और उनके तीन-चार अज्ञात साथी जातिसूचक गालियां देते हुए आ गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। दूसरी तरफ से मुकेश शाक्य, अरुण दुबे और ब्रजेश शाक्य वहां आ गए। यह लोग ईंट-पत्थर चलाकर फायरिंग करने लगे। इससे एक गाड़ी का शीशा टूट गया। बमुश्किल उनकी जान बची।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से खानपुर के प्रशांत कटियार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि गांव के ही ब्रजेश शाक्य और मुकेश शाक्य से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। आरपोपी उसकी जमीन पर कब्जा करने जेसीबी लेकर गुुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचे। उनके साथ आए 50 लोगों के पास लाइसेंसी असलहे, तमंचे, लाठी-डंडे थे। उन्होंने उसके प्लाट पर जेसीबी से खुदाई करना शुरू किया। रोकने पर उसे पकड़कर पीटने लगे। भाई और मोहल्ले के लोग बचाने आए, तो पथराव, फायरिंग कर घरों के बाहर लगे बिजली मीटरों उखाड़ दिया। पुलिस ने जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में विधायक के करीबी भाजपा नेता को नामजद नहीं किया गया है। गुरुवार रात करीब एक बजे कोतवाली पुलिस ने खानपुर गांव में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, मगर घर में सिर्फ महिलाएं ही मिलीं। इस पर पुलिस बैरंग लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed