{"_id":"5c9a674dbdec22145544ec30","slug":"51553622861-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में उड़नदस्ता ने कार में आठ लाख रुपये पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में उड़नदस्ता ने कार में आठ लाख रुपये पकड़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पुल के पास से उड़नदस्ता की टीम ने एक कार से आठ लाख रुपये बरामद किए। रुपये ले जा रहे व्यापारी के पास कोई कागजात नहीं मिलने से रुपये जब्त कर लिए गए हैं।
लोकसभा चुनाव के चलते जनपद में 12 उड़नदस्ते लगाए गए हैं। इसमें से तीन उड़नदस्तों की ड्यूटी सदर विधानसभा क्षेत्र में है। उड़नदस्ता संख्या दो के प्रभारी डॉ. सर्वेंद्र के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पांचाल घाट पर वाहनों आदि की चेकिंग की जा रही थी। एक कार से चेकिंग के दौरान टीम को आठ लाख रुपये मिले। कार में सवार शहर के मोहल्ला नोनमगंज निवासी व्यापारी अनिल कुमार ने बताया कि वह सूअरों की खरीद फरोख्त करता है। वह सूअर खरीदने ही जा रहा था।
इस पर अधिकारियों ने उन्हें रुपये से संबधित ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा। लेकिन वह कोई सटीक जानकारी व कागज नहीं दे सके। इस पर टीम ने उनसे रुपये जब्त कर लिए। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि रुपये जब्त किए गए हैं। पूरा सही विवरण देने पर ही उसके रुपये वापस किए जाएंगे।