फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं सबसे ज्यादा सर्विस वोटर

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं सबसे ज्यादा सर्विस वोटर

Tue, 26 Feb 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं सबसे ज्यादा सर्विस वोटर
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। 22 फरवरी को सर्विस वोटर की सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा सर्विस वोटर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद विधानसभा क्षेत्र में इसके आधे वोटर ही हैं।
विज्ञापन


सेना में तैनात सिपाही या अधिकारियों के लिए मतदान की अलग व्यवस्था की जाती है। इसके लिए सर्विस वोटरों की सूची आदि अलग बनती है। साथ ही इनका मतपत्र भी अलग ही होता है। 22 फरवरी को जिले में सर्विस वोटरों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा सर्विस वोटर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 1232 हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में 687, फर्रुखाबाद में 628 सर्विस वोटर हैं। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 478 सर्विस वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले के सर्विस मतदाताओं के लिए वोट डालने का इस बार अलग प्रावधान किया गया है। अब तक वह पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग करते थे। लेकिन इस बार वह पोस्टल बैलेट ऑनलाइन डाउनलोड कर मतदान भी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed