{"_id":"5c757466bdec22077e437612","slug":"51551201382-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापार और नवाबगंज की पूरे दिन गायब रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगापार और नवाबगंज की पूरे दिन गायब रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। रात में हुई बूंदाबांदी से 33 केवी व 11 केवी लाइन में आए फाल्ट से गंगापार क्षेत्र के दो सौ और नवाबगंज क्षेत्र के तीन सौ गांवों की बिजली गुल रही। देर शाम फाल्ट ठीक होने के बाद गांवों की बिजली दी गई।
गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, राजेपुर, सलेमपुर और अमृतपुर तहसील उपकेंद्र की 33 केवी लाइन भोलेपुर स्थित ट्रांसमिशन से गई है। सोमवार रात को हुई बूंदाबांदी से 33 केवी लाइन में कुछ जगह फाल्ट आ गया। इससे गंगापार क्षेत्र के चारों उपकेंद्रों को मिलने वाली बिजली बंद हो गई। अमृतपुर के गांव डाढ़ीपुर में सौभाग्य उत्सव में बिजली शुरू करने के लिए विभागीय कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में लग गए।
मंगलवार को चारों उपकेंद्रों से दो सौ गांवों को दी जाने वाली बिजली बंद रही। कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर शाम को चारों उपकेंद्रों की बिजली शुरू कर दी। उधर, नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से करीब तीन सौ गांवों को बिजली दी जाती है। 11 केवी लाइनों में बारिश से फाल्ट आने के कारण बिजली बंद हो गई। फाल्टों के ठीक होने के बाद सोमवार शाम को गांवों की बिजली शुरू की गई। वहीं शहर के लकूला विद्युत उपकेंद्र भी फाल्ट से बंद रहा, जो फाल्ट ठीक होने के बाद चालू कर दिया गया।