फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   500 tons of garbage collected, cleaning started

500 टन जमा हो गया कूड़ा, आठ दिन लग सकते हालात सामान्य होने में

Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
500 tons of garbage collected, cleaning started
आवास विकास मुख्य मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर। - फोटो : FARRUKHABAD
सफाई कर्मचारियों की चार दिन चली हड़ताल से शहर में करीब 500 टन कूड़ा जमा हो गया। इसको उठाने में करीब आठ दिन का समय लगेगा। पालिका प्रशासन ने ट्रैक्टर-ट्रालियां, डीसीएम, टाटा मैजिक, टेंपो समेत जेसीबी और डंपरों को भी कूड़ा उठाने में लगाया है। संकरी गलियों में एकत्रित कूड़े को मुख्य मार्गों और मोहल्लों के बाहर लगाने का काम चलता रहा। हड़ताल खत्म होने से शहरियों ने कुछ राहत की सांस ली हैै।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षण विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म शहर में रोजाना 100 से 110 टन कूड़ा निकलता है। ऐसे में शुक्रवार को पांचवें दिन का कूड़ा भी शहर में एकत्रित होने से करीब 500 टन कूड़ा डंप हो गया। हड़ताल खत्म होने के बाद सुबह से पालिका ने वाहनों से कूड़ा निकलवाना शुरू किया। नगर पालिका अपने संसाधनों से रोजाना निकलने वाला कूड़ा ही बमुश्किल उठा पाती है। शहरवासियों की शिकायतें रहती हैं कि कूड़ा नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने ट्रैक्टर-ट्रालियों, टाटा मैजिक, टेंपो, डीसीएम के अलावा डंपर और जेसीबी को भी कूड़ा भरने के लिए लगाया है। दिन भर काम चलने के बावजूद शाम तक तमाम स्थानों पर कूड़े के अंबार लगे रहे। इनसे उठती सड़ांध से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कुंवरपाल सिंह ने माना कि रोजाना सौ मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है। स्थिति सामान्य होने में कम से कम आठ दिन लगेंगे। वह शहर में लगातार घूम रहे हैं। जहां ज्यादा हालात खराब हैं, वहां सबसे पहले कूड़ा हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

जल्द ही सामान्य हालात हों, इसका प्रयास तेज: ईओ
ईओ रश्मि भारती ने बताया कि पालिका के पास जो संसाधन हैं, उन्हीं से काम कराया जा रहा है। हां सफाई कर्मियों को कुछ देर तक काम अवश्य करना होगा। इसके लिए सब सहयोग को तैयार हैं। प्रयास है शीघ्र हालात सामान्य हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed