फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   50 allowed, 50 thousand arrived, there was a long jam

50 की अनुमति, पहुंचे 50 हजार, लगा लंबा जाम

Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 allowed, 50 thousand arrived, there was a long jam
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर आवास विकास तिराहे के पास लगा जाम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सत्संग में 50 लोगों की अनुमति लेकर 50 हजार से अधिक लोगों को बुला लिया गया। भीड़ और वाहनों की संख्या अधिक होने से बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग और फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर लोग दिन भर जाम से जूझते रहे। दोपहर दो से चार बजे तक तक को मुख्य मार्ग पर वाहन जहां तक तहां ठप हो गए। भीषण जाम खुलवाने में थाना पुलिस तक नाकाम हो गई। पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स बुलाने के बाद जैसे तैसे जाम खुलवाया जा सका। सिटी मजिस्ट्रेट ने सत्संग के आयोजक पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के बाग लकूला में मंगलवार को कासगंज के साकार बाबा का सत्संग हुआ। सत्संग के लिए 50 लोगों की परमीशन ले गई थी। किंतु दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा फर्रुखाबाद व आसपास के कई जिलों से 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों के लोग बसों और आसपास के बसों, ट्रैक्टर आदि से आए। भक्तों के वाहनों के कारण हाइवे से लेकर भोलेपुर, बढ़पुर, रोडवेज बस स्टैंड, लालगेट तक दिन पर जाम की स्थिति रही। दोपहर दो बजे जब सत्संग का समापन होने पर भक्त लौटने लगे तो भीषड़ जाम लग गया। रोडवेज बस स्टैंड से भोलेपुर तक मार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए। जाम खुलवाने में थाना पुलिस नाकाम हो गई। इस पर पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे यातायात सामान्य हो सका। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि कोतवाली पुलिस को आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश चंद्र ने ली थी आयोजन की अनुमति
आवास विकास कालोनी निवासी डॉ. सुरेश चंद्र भाष्कर ने 22 नवंबर को सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र देकर 50 लोगों के सत्संग में शामिल होने की अनुमति ली थी। आयोजक को कोरोना की गाइड लाइन के पालन का आदेश था। किंतु भारी भीड़ जुटी। न सामाजिक दूरी का पालन हुआ और न ही ज्यादातर लोग मास्क ही लगाए थे। जानकारी होने पर प्रशासन ने दोपहर करीब दो बजे कार्यक्रम तुरंत खत्म के आदेश दिए।
खुफिया तंत्र भी रहा नाकाम
जिले में होने वाली सभी घटनाओं की खुफिया सूचनाएं एकत्रित करने के लिए विभाग काम कर रहा है। आयोजन में टेंट आदि की बड़ी व्यवस्था होने के बावजूद खुफिया तंत्र जुटने वाली भीड़ का आंकलन नहीं कर सका। इसी नाकामी की खामियाजा शहर के लोगों ने भुगता।

एंबुलेंस भी जाम में फंसी
जाम में कई एंबुलेंस फंसी रहीं। नवाबगंज से झुलसे हर्षित को लेकर लोहिया अस्पताल जा रही एंबुलेंस करीब दो घंटे तक बढ़पुर में फंसी रही। हाईवे पर भी कुछ एंबुलेंस फंसी दिखाई दीं।

शहर के आवास विकास तिराहे पर जाम में फंसे लोग। संवाद

शहर के आवास विकास तिराहे पर जाम में फंसे लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

इटावा-बरेली हाईवे के नेकपुर पुल पर लगा जाम। संवाद

इटावा-बरेली हाईवे के नेकपुर पुल पर लगा जाम। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed